Oneplus जल्द ही Nord सीरीज के दो नए फ़ोन OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite लॉन्च कर सकता है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus Nord CE 4 लॉन्च किया था और अब इन दो नए फ़ोन की खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इन दोनों फ़ोन पर काम कर रही है और इनके चिपसेट की जानकारी लीक हो गयी है। OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite Qualcomm Snapdragon द्वारा संचालित हो सकते हैं, इसके अतिरिक्त Nord 4 को कंपनी द्वारा OnePlus Ace 3V के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है।
ये पढ़े: Snapdragon 680 SoC के साथ Oppo A60 लॉन्च: कीमत और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite लीक की जानकारी
एक एक्स यूजर @heyitsyogesh द्वारा इससे सम्बंधित एक पोस्ट साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार OnePlus Nord 4 में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं OnePlus Nord CE 4 Lite Snapdragon 6 Gen 1 SoC द्वारा संचालित हो सकता हैं। हालांकि कंपनी द्वारा इससे सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं।
ये पढ़े: Realme C65 Dimensity 6300 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ मात्र 9,999 रुपए में लॉन्च
OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी
कंपनी द्वारा इसके स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन यदि ये फ़ोन OnePlus Ace 3V के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाता है, तो अनुमान लगाया जा सकता है कि फ़ोन में 6.74-inch AMOLED display मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। लीक हुई जानकारी के अनुसार फ़ोन Snapdragon 7+ Gen 3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है इसके अतिरिक्त 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.0 storage दी जा सकती है। फ़ोन Android 14 आधारित ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता हैं।
फ़ोन के पिछले हिस्से में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अच्छे बैटरी बैकअप के लिए फ़ोन में 100W वायर्ड SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती हैं।