यदि आपको GIF बनाना पसंद है, और अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों को GIF images भेजते रहते हैं, तो आपको पता होगा कि खुद की GIF भी बनायीं जा सकती हैं। यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो इस लेख में हमनें बताया है, कि Phone और PC में GIF कैसे बनायें?
Phone में GIF कैसे बनायें (Android, iPhone)
सबसे पहले हम Phone में GIF बनाने के तरीके के बारे में जानेंगे। आप आसानी से अपने फ़ोन में कोई भी इमेज को GIF में बदल सकते हैं, या दो तीन इमेज का उपयोग करके भी GIF फाइल बनायीं जा सकती है, और इसके लिए आपको किसी प्रकार से कोई शुल्क देने की भी आवश्यकता नहीं होती हैं। नीचे हमनें Android और iPhone दोनों फ़ोन में GIF बनाने का तरीकाबताया है।
ये पढ़े: Android में नंबर कैसे ब्लॉक करे, जाने सबसे आसान तरीका
Android में GIF कैसे बनायें
- सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Photos app करें।
- GIF बनाने के लिए जिन फोटोज का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें सिलेक्ट करें और नीचे दिख रहे Add to के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको Animation का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने पर Google Photos app अपने आप ही उन सभी फोटोज का उपयोग करके एक GIF बना देगा।
iPhone में GIF कैसे बनायें
iPhone में GIF बनाने का तरीका Android से थोड़ा अलग है, यदि आप iPhone यूजर ,है तो नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने iPhone में डिफ़ॉल्ट फ़ोटो ऐप को ओपन करें।
- अब उस लाइव फोटो को ओपन करे, जिसका उपयोग करके GIF बनाना चाहते हैं।
- बायीं ओर ऊपर की तरफ “Live” ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने पर कुछ विकल्प दिखेंगे, इनमें से “Loop” या “Bounce” ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- जैसे ही आप किसी भी एक ऑप्शन को सिलेक्ट करेंगे आपकी वो इमेज अपने आप एक GIF फाइल में बदल जाएगी।
ये पढ़े: इस गर्मी के मौसम में इन 5 तरीकों से कम करें AC का बिल
Moto or Motorola फ़ोन में GIF कैसे बनायें
अन्य फ़ोन के मुकाबले Motorola में GIF बनाने का तरीका बिलकुल ही अलग है, यदि आप ये फ़ोन इस्तेमाल करते हैं, तो GIF बनाने के लिए नीचे दी गयी स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले फ़ोन की क्विक मेनू शटर को नीचे स्लाइड करें और पेन के आइकॉन पर क्लिक करें।
- यहाँ “GIF maker” का ऑप्शन दिखेगा, उसे सिलेक्ट करके क्विक मेनू पैनल में जोड़ें।
- अब उस वीडियो या पेज को ओपन करे जिसका GIF बनाना चाहते हैं।
- अब क्विक मेनू शटर को नीचे स्लाइड करें और “GIF maker” खींचें।
- ऐसा करने पर एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ “Start” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सिलेक्ट किये गए पेज या वीडियो की GIF बन के फ़ोन की गैलरी में सेव हो जायेगा।
PC में GIF कैसे बनायें?
यदि आप अपने PC में GIF बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल करना होगा। नीचे हमनें स्टेप वाइज PC में GIF बनाने का तरीका समझाया है।
- सबसे पहले GIPHY वेबसाइट पर जाये और लॉगिन करें।
- यहाँ ऊपर की तरफ Create का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब एक पॉपअप खुलेगा, यहाँ पर GIF के ऑप्शन के नीचे “Choose File” पर क्लिक करें।
- जिस इमेज को GIF बनाना चाहते उसे सिलेक्ट करें और Continue to upload के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपका फोटो GIF में कन्वर्ट होआ जायेगा, उसे अपने PC में डाउनलोड करें।
निष्कर्ष
इस लखे में हमनें Phone और PC में GIF कैसे बनायें इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी है, इसके अतिरिक्त Android और iphone के साथ साथ motorola फ़ोन में GIF बनाने का तरीका भी बताया है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।